☝️☝️��क़ृपया उपरोक्त sidebar में आपके पसन्द के विषय को क्लिक कर देखें।��☝️☝️

शासकीय माध्यमिक विद्यालय , मोतीपुरा आपका हार्दिक स्वागत करता है।

Please Translate

1

Latest School Activities

            शासकीय माध्यमिक विद्यालय , मोतीपुरा के विद्यार्थियों को प्रवेश - पत्र , परीक्षा टाइम टेबल  और विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय की विशेषताओं वाले पेम्पलेट वितरित किये गए।             

मन्दसौर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई झांकी में शासकीय माध्यमिक विद्यालय , मोतीपुरा के विद्यार्थियों द्वारा की गई शैक्षणिक गतिविधियों के फोटोग्राफ के फ्लेक्स को विशेष स्थान मिला। इस झांकी को जिला प्रशासन द्वारा प्रथम स्थान पर चयनित किया गया।




                       गणतंत्र दिवस 26  जनवरी 2018 कार्यक्रम 











                           एक विद्यालय ऐसा भी --------
शासकीय माध्यमिक विद्यालय , मोतीपुरा तहसील - सीतामऊ जिला - मन्दसौर (म प्र) की रोमांचकारी शैक्षणिक गतिविधियों की एक लिंक http://gmsmotipura.blogspot.com को जिला पंचायत सदस्य श्री जितेन्द्र सिंह जी माता कोटा के मुख्य आतिथ्य, श्री दिलीपसिंह जी तरनोद की अध्यक्षता , जनपद सदस्य श्री ईश्वर सिंह जी चन्द्रावत, ग्राम पंचायत मोतीपुरा सरपंच श्री कृष्णपाल सिंह जी राठौर, जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी श्री कैलाश जी सूर्यवंशी , जितेन्द्र जी भीरमा , जनशिक्षक श्री भंवरसिंह जी राठौर तथा शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री देविलाल जी दिया , विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की गरीमामयी उपस्थिति में पब्लिव किया गया । जिसमें शासकीय माध्यमिक विद्यालय , मोतीपुरा के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए गणित टीएलएम , गणित शिक्षण , विज्ञान टीएलएम , विज्ञान माॅडल, विज्ञान शिक्षण , विज्ञान प्रयोग , विज्ञान चित्र, कम्प्यूटर और स्मार्ट क्लास , बाल सभा , हस्तकला - मिट्टी, हस्तकला , एजुकेशनल फ्लेक्स , प्रार्थना गीत, राष्ट्रीय गीत , विज्ञान गीत , विज्ञान एनीमेशन , लेटेस्ट स्कूल एक्टिविटीज , बेसिक इंग्लिश आदि कई पेजेस समाहित कि ये खरे हैं। इन पेजेस में विद्यार्थियों द्वारा की गई सम्बन्धित रोमांचकारीति शैक्षणिक गतिविधियों को देखा जा सकेगा तथा समय- समय पर इसे अपडेट किया जाता रहेगा। इस विद्यालय की इन गतिविधियों को संचालित करने में कई दानदाताओं ने सहयोग प्रदान किया है , जिनकी जानकारी भी इस लिंक में उपलब्ध है। सभी अतिथि इन गतिविधियों को देखकर बहुत प्रभावित और आश्चर्यचकित हुए कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी ऐसी शैक्षणिक गतिविधियाँ कर सकते हैं। इन गतिविधियों को देख कर श्री दिलीपसिंहजी को उनका बचपन याद आ गया। जनसामान्य इस लिंक पर गतिविधियों सम्बन्धी अपनी प्रतिक्रिया और सकारात्मक सुझाव भी लिख सकेंगे। आभार संस्था प्रधान श्री बंशीलाल जी बामनिया ने व्यक्त किया।
एक विद्यालय ऐसा भी
मध्यप्रदेश के शासकीय माध्यमिक विद्यालय , मोतीपुरा तहसील - सीतामऊ , जिला - मंदसौर की रोमांचक शैक्षणिक गतिविधियां
gmsmotipura.blogspot.pe





बुलेटिन बोर्ड गतिविधि 









 Computer and Smart Classes









Please Comment